यमन ने इस्राईल जाने वाले हर जहाज़ को चेतावनी दे दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131156-यमन_ने_इस्राईल_जाने_वाले_हर_जहाज़_को_चेतावनी_दे_दी
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अल-हूसी ने कहा है कि मैं लाल सागर में यात्रा करने वाले जहाजों के चालक दल को ख़तरों से सुरक्षित रहने के लिए यमनी नौसेना के आदेशों का पालन करने की चेतावनी देता हूं।
(last modified 2023-12-13T09:19:36+00:00 )
Dec १३, २०२३ १४:४४ Asia/Kolkata
  • यमन ने इस्राईल जाने वाले हर जहाज़ को चेतावनी दे दी

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अल-हूसी ने कहा है कि मैं लाल सागर में यात्रा करने वाले जहाजों के चालक दल को ख़तरों से सुरक्षित रहने के लिए यमनी नौसेना के आदेशों का पालन करने की चेतावनी देता हूं।

मुहम्मद अली अल-हूसी ने कहा कि हम इन जहाजों के चालक दल से यह भी कहेंगे कि वे फ़र्ज़ी पहचान के साथ लाल सागर में यात्रा न करें और जहाज के मालिक के झंडे के अलावा अन्य झंडे लाल सागर से हटा दें।

यमन के इस राजनेता का कहना था कि यहां से गुज़रने वाले जहाजों का गंतव्य, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन का तट पर नहीं होना चाहिए। यमनी अधिकारी ने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने ग़ज्ज़ा की सफलता के लिए स्पष्ट रूप से अपने लक्ष्यों का एलान किया है जिसमें ग़ज़्ज़ा पर अमेरिका और इस्राईल के आतंकवादी हमलों को रोकना भी शामिल है।

अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता पीट राइडर ने भी मंगलवार रात कहा कि यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की कार्रवाई क्षेत्र के लिए ख़तरनाक है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है और इसके लिए एक अंतर्राष्ट्रीय समाधान की आवश्यकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।