अलहूसी ने दी अमरीका को कड़ी चेतावनी
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अलहूसी ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स की ओर से यमन की जनता के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही के बारे में अलहूसी ने कड़ी चेतावनी दे दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अलहूसी ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि यमन की जनता के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही की स्थति में नौसैनिक गठबंधन के जहाज़ों पर हमले किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी हमले की सूरत में टास्कफोर्स के जहाज़ों, युद्धपोपो, नेविगेशन और अतिक्रमणकारियों के हितों को लक्ष्य बनाया जाएगा।
इससे पहले यमन के अंसारुल्ला आन्दोलन के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने भी ज़ायोनियों के समर्थन में बनाए गए पश्चिम के बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि लाल सागर के पश्चिमी तट पर मौजूद सैनिक छावनी और पश्चिमी युद्धपोत भी यमन की सेना की कार्यवाही को रोकने में विफल रहे हैं।
याद रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान यमन की सेना ने ग़ज़्ज़ावासियों का समर्थन करते हुए रेड सी में ज़ायोनियों के कुछ जहाज़ों पर हमले किये हैं। यमन की नौसेना इससे पहले चेतावनी दे चुकी है कि जबतक ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध ज़ायोनियों की कार्यवाही जारी रहेगी उस समय तक हम भी अपने हमले नहीं रोकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अमरीका के रक्षामंत्री लाएड आस्टिन ने लाल सागर में जहाज़ों की तथाकथित सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की आधिकारिक सूचना दी थी। अमरीकी रक्षामंत्री के अनुसार इस गठबंधन में बहरैन, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, हालैण्ड, नार्वे, सेशेल्स और स्पेन आदि शामिल होंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए