ग़ज़्ज़ा में इस्राईली सेना फंसी, ग़लत रणनीति की बात स्वीकार की
ज़ायोनी मीडिया का कहना है कि इस्राईली सैन्य अधिकारियों ने ग़ज़्ज़ा युद्ध में ग़लत रणनीति अपनाने की बात स्वीकार की है।
ज़ायोनी समाचार पत्र येदीयेत अहारनोत ने ग़ज़्ज़ा युद्ध में सेना द्वारा ग़लत रणनीति की बात स्वीकार करने की ओर इशारा करते हुए हिज़्बुल्लाह और ज़ायोनी शासन के बीच एक बड़े युद्ध की संभावना की सूचना दी है।
इस्राईली अख़बार येदियेत अहारनोत ने लिखा है कि ज़ायोनी शासन की सैन्य कमान ने राजनीतिक अधिकारियों को सूचित किया है कि वर्ष 2024 युद्ध का वर्ष होगा।
ज़ायोनी सेना के सेनाध्यक्ष हर्टज़ी हलेवी ने दावा किया है कि उनके पास कूट्टरपंथी गुटों को ख़त्म करने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है, लड़ाई कठिन और निर्णायक है और हम हमास के नेताओं को पकड़ लेंगे, इसमें एक सप्ताह या इसमें कई महीने लग सकते हैं।
इस ज़ायोनी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ युद्ध जारी रखने को लेकर इस्राईल के भीतर ही आलोचना हो रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए