ग़ज्ज़ा की विजय होकर रहेगीः अलआमेरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131700-ग़ज्ज़ा_की_विजय_होकर_रहेगीः_अलआमेरी
गज़्ज़ा में ज़ायोनियों के हाथों निर्दोश फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के बावजूद बहुत से क्रांतिकारी यह मानते हैं कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों की पराजय होगी।
(last modified 2023-12-29T11:39:48+00:00 )
Dec २९, २०२३ १७:०९ Asia/Kolkata
  • ग़ज्ज़ा की विजय होकर रहेगीः अलआमेरी

गज़्ज़ा में ज़ायोनियों के हाथों निर्दोश फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के बावजूद बहुत से क्रांतिकारी यह मानते हैं कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों की पराजय होगी।

इराक़ के बद्र संगठन के प्रमुख का मानना है कि जीत तो अंततः ग़ज़्ज़ा की ही होगी। 

बद्र संगठन के प्रमुख हादी अलआमेरी ने कहा कि ज़ायोनी, कभी भी ग़ज़्ज़ा में विजय हासिल नहीं कर पाएंगे।  उन्होंने कहा कि अपनी विफलता से बौखलाया हुआ अवैध ज़ायोनी शासन अब फ़िलिस्तीनियों के जातीय सफ़ाए पर उतर आया है। 

हादी अलआमेरी के अनुसार ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों की जनसंहार, अरब देशों के मौन के कारण हो रहा है।  वे कहते हैं कि अगर अरब देश एकजुट हो जाएं तो इस्राईल का साथ देने वाले अमरीका और उसके पश्चिमी समर्थक धराशाई हो जाएंगे।  इसीलिए मुझको पूरा विश्वास है कि सफलता, ग़ज़्ज़ा के पांव चूमेगी। 

बद्र संगठन के प्रमुख ने इसी के साथ यमननियों के संघर्ष की सराहना की।  उन्होंने कहा कि यमनियों ने ग़ज़्ज़ा को लेकर बहुत ही दिलेरी वाला फैसला किया है जो प्रशंसनीय है।  यमनी, अमरीका और उसके गठबंधन बनाए जाने की धमकियों को कोई भी महत्व नहीं दे रहे हैं।  यह बात उनके संकल्प को बताती है। 

हादी अलआमेरी कहते हैं कि यमन के हूतियों के मुक़ाबले में अरब देश, अमरीका के साथ खड़े हैं जो बहुत ही शर्म की बात है।  वे कहते हैं कि इतना सबकुछ होने के बावजूद मुझको पक्क़ा यक़ीन है कि जीत, ग़ज़्ज़ा की ही होकर रहेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।