अमेरिकी विदेशमंत्री का क्षेत्रीय दौरा, हमास ने दिया कड़ा संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131954-अमेरिकी_विदेशमंत्री_का_क्षेत्रीय_दौरा_हमास_ने_दिया_कड़ा_संदेश
फ़िलिस्तीन में हमास आंदोलन के नेता इस्माईल हनिया ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लैंकिन की क्षेत्रीय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्मीद है कि ग़ज़्ज़ा की जनता के नरसंहार का समर्थन करके अमेरिका को अपनी ग़लतियों का एहसास होगा।
(last modified 2024-01-06T08:50:13+00:00 )
Jan ०६, २०२४ १०:०४ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी विदेशमंत्री का क्षेत्रीय दौरा, हमास ने दिया कड़ा संदेश

फ़िलिस्तीन में हमास आंदोलन के नेता इस्माईल हनिया ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लैंकिन की क्षेत्रीय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्मीद है कि ग़ज़्ज़ा की जनता के नरसंहार का समर्थन करके अमेरिका को अपनी ग़लतियों का एहसास होगा।

फ़िलिस्तीन के हमास आंदोलन के प्रमुख इस्माईल हनिया ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ब्लैंकिन पिछले तीन महीनों के दौरान ग़ज़्ज़ा में अभूतपूर्व नरसंहार से सीखेंगे और ज़ायोनी सरकार को समर्थन देने और उसके झूठ को स्वीकार करने में अपने देश की ग़लतियों का एहसास करेंगे।

इस्माईल हनिया ने कहा कि हमें यह भी उम्मीद है कि इस बार ब्लैंकिन ग़ज़्ज़ा में युद्ध पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़ा खत्म किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि मुस्लिम और अरब देशों के नेता जो ब्लैंकिन से मिलने जा रहे हैं वे वाशिंगटन को यह संदेश पहुंचाएंगे कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा, फिलिस्तीनी राष्ट्र की उमंगों पर निर्भर है और इस मामले की कोई अनदेखी नहीं कर सकता।

हनिया ने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता कभी भी अपनी धरती पर अतिग्रहणकारी और अपराधी शासन को टिकने नहीं देगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।