अमरीकी चाालों को विफल बना दिया यमनियों की कार्यवाही ने
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131972-अमरीकी_चाालों_को_विफल_बना_दिया_यमनियों_की_कार्यवाही_ने
ग़ज़्ज़ा का समर्थन करते हुए यमनी जो कार्यवाहियां कर रहे हैं उसने अमरीकी कार्यवाहियों को विफल बना दिया है।
(last modified 2024-01-06T11:39:58+00:00 )
Jan ०६, २०२४ १७:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी चाालों को विफल बना दिया यमनियों की कार्यवाही ने

ग़ज़्ज़ा का समर्थन करते हुए यमनी जो कार्यवाहियां कर रहे हैं उसने अमरीकी कार्यवाहियों को विफल बना दिया है।

यमन के अंसारुल्ला आंदोलन के नेता मुहम्मद अलबुख़ैती ने कहा कि हम अपने फ़िलिस्तीनी भाइयों का समर्थन जारी रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि सैन्य दृष्टि से अमरीका को विफलता मिलेगी क्योंकि उसको राष्ट्रोंं के संकल्प का सामना है।  उन्होंने कहा कि हम धमकी भरे बयान को सहन नहीं करते।  अंसारुल्ला के अनुसार अमरीका, क्षेत्र में इस्राईल के हितों के लिए काम कर रहा है। 

अलबुख़ैती का कहना है कि यमनी राष्ट्र किसी भी उस देश के लिए परेशानी का कारण नहीं है जो उसको धमकी न दे।  उन्होंने अमरीका और उसके घटकों से मांग की है कि वे अपनी वर्चस्ववादी मानसिकता को समाप्त कर दें।  वर्चस्ववादी मानसिकता रखने वालों को जान लेना चाहिए कि ताक़त के बूते वे अपना उल्लू सीधा नहीं कर पाएंगे। 

यमन की सेना ने घोषणा कर रखी है कि जबतब इस्राईल की ओर से ग़ज़्ज़ा पर हमले नहीं रुकते तबतक वह लाल सागर से इस्राईल के लिए सामान ले जाने वाले जहाज़ों को आगे बढ़ने नहीं देगा।

अंसारुल्ला ने ज़ायोनियों के विरुद्ध की जाने वाली हिज़बुल्ला की कार्यवाहियों की सराहना की।  इसी के साथ उसने फ़िलिस्तीनियों के अलअक़सा आपरेशन के समर्थन में इराक़ी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से की जाने वाली कार्यवाहियों का समर्थन किया। 

अमरीका ने दावा किया है कि उसने लाल सागर में की जाने वाली कार्यवाहियों के मुक़ाबले में एक गठबंधन तैयार किया है जबकि फ्रांस, स्पेन और इटली ने इस गठबंधन से निकलते हुए अपने जहाज़ों को उसके हवाले करने से इंकार कर दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।