ज़ायोनी सेना के ड्रोन ने इस्रईली को ही बनाया निशाना
Jan १५, २०२४ १२:३० Asia/Kolkata
ज़ायोनी सेना के एक ड्रोन विमान ने एक इस्राईली को ही मार गिराया है।
यह घटना ग़ज़ा पट्टी की सीमा पर लगी बाड़ के क़रीब हुई है। इस्राईली अख़बार हाआरेत्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक इस्राईली जंग के लिए ग़ज़ा के भीतर गया था और जब वह वहां से लौट रहा था तो सीमावर्ती बाड़ के पास इस्राईली सेना के ड्रोन ने उसे निशाना बनाया।
अख़बार के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने इस ग़लत फ़हमी में कि बाड़ का क्रास करने वाला कोई फ़िलिस्तीनी है उस पर हमला कर दिया मगर बाद में पता चला कि वह फ़िलिस्तीनी नहीं ज़ायोनी है।
मारे गए इस्राईली के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स