ग़ज़ा पर ज़ायोनी सेना का हमला दर्जनों फ़िलिस्तीनी शहीद
ज़ायोनी सेना ने ग़ज़ा पट्टी पर पिछले 24 घंटों के दौरान कई हमले किए जिनमें दर्जनों फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।
फ़िलिस्तीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी वफ़ा ने मेडिकल और स्थानीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी कि बुधवार को बताया कि ग़ज़ा शहर के क़रीब स्थित अलदराज इलाक़े पर ज़ायोनी सेना ने भीषण बमबारी की जिसके बाद मल्बे के नीचे से 25 शव निकाले गए और दर्जनों घायलों को भी मल्बे के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
ख़ान युनुस में भी ज़ायोनी सेना ने नासिर अस्पताल पर धावा बोल दिया जिसके नतीजे में कम से कम 7 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए। ख़ान युनुस के कई इलाक़ों पर ज़ायोनी सेना के तोपख़ाने ने गोलाबारी की।
जबालिया शरणार्थी शिविर के क़रीब के इलाक़ों पर भी ज़ायोनी सेना ने हमले किए।
वफ़ा न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि इन हमलों के नतीजे में दर्जनों लोग अब तक लापता भी हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि ग़ज़ा में लोग भुखमरी झेल रहे हैं जबकि ज़ायोनी सेना के हमले और नाकाबंदी जारी है।
चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि लाखों की संख्या में बीमार हैं जिनका उपचार नहीं हो पा रहा है क्योंकि ज़ायोनी सेना के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए