यमन युद्ध में अमरीका पराजित होगाः अतवान
अरब टीकाकार का मानना है कि यमन के साथ युद्ध में अमरीका को मुंह की खानी पड़ेगी।
अब्दुलबारी अतवान कहते हैं कि यमन के साथ टकराव में अमरीका को वियतनाम और अफ़ग़ानिस्तान से भी अधिक बदनामी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन के कुछ अधिकारियों ने अमरीकी विदेशमंत्री और जो बाइडेन के सलाहकार के माध्यम से अमरीकाको भी ग़ज़्ज़ा युद्ध सहित यमन और इराक़ में भी संलिप्त कर दिया। अतवान के अनुसार इस टकराव के बाद पूरी दुनिया विशेषकर पश्चिमी जगत में अमरीका कमज़ोर हो जाएगा।
यमन के साथ युद्ध करके अमरीका ने बहुत बड़ी स्ट्रैटेजिक ग़लती की है। अतवान कहते हैं कि यमन, पराजय स्वीकार न करने वाला राष्ट्र है। उनका कहना है कि यमन को लक्ष्य बनाकर अमरीका कई उद्देश्यों का पीछा कर रहा है जिसमें से एक, लाल सागर में इस्राईल के लिए जाने वाले जहाज़ों का रास्ता साफ करना है।
उन्होंने कहा कि अमरीका को ग़ज़्ज़ा युद्ध खींचकर लाने वाले इस्राईल ने अबतक यमन पर एक मिसाइल भी नहीं मारा है क्योंकि उसको भलिभांति पता है कि इसका अंजाम क्या होगा। अब्दुलबारी अतवान कहते हैं कि यमन में अमरीकी हमले कभी भी अंसारुल्ला के कमज़ोर होने का कारण नहीं बनेंगे बल्कि अब वह एक क्षेत्रीय शक्ति बनकर उभरेगा क्योंकि पिछले आठ वर्षों के दौरान वह ब्रिटेन और अमरीका से पराजित नहीं हो पाया।
उल्लेखनीय है कि यमन की सेना ने संकल्प किया है कि जबतक ज़ायोनी, ग़ज़्ज़ा पर अपने हमले नहीं रोकते उस समय तक वे अपनी कार्यवाहियों को नहीं रोकेंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए