यमनियों ने फिर दोहराया संकल्प, फ़िलिस्तीनी भाइयों का समर्थन जारी रहेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132500-यमनियों_ने_फिर_दोहराया_संकल्प_फ़िलिस्तीनी_भाइयों_का_समर्थन_जारी_रहेगा
यमन के संसद सभापति ने कहा है कि हम फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते रहेंगे। 
(last modified 2024-01-22T03:32:16+00:00 )
Jan २२, २०२४ ०९:०२ Asia/Kolkata
  • यमनियों ने फिर दोहराया संकल्प, फ़िलिस्तीनी भाइयों का समर्थन जारी रहेगा

यमन के संसद सभापति ने कहा है कि हम फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते रहेंगे। 

मुहम्मद हुसैन अलईदरूस ने यमन की राजधानी सनआ में फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध आन्दोलन हमास के नेताओं के साथ बात करते हुए कहा कि अतिग्रहण कारियों और अतिक्रमणकारियों को निकाल बाहर करने का यमन के पास एतिहासिक अनुभव है।  उन्होंने कहा कि विगत में यह देश, अतिक्रमणकारियों के लिए क़ब्रिस्तान रहा है। 

इसी बीच यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के वार्ताकाल ने क्षेत्रीय देशों को सचेत किया है कि वे अमरीका के धोखे में न आएं।  मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने लाल सागर के संदर्भ में अमरीका द्वारा आम जनमत को दिगभ्रमित करने के प्रयासों के बीच कहा कि वे लोग अमरीकी बहकावे में न आएं। 

उनका कहना था कि हमने पहले ही एलान कर रखा है कि यमन की सशस्त्र सेना, लाल सागर में केवल उन जहाज़ों को ही लक्ष्य बनाएगी जो अवैध ज़ायोनी शासन के लिए सामान लेकर जा रहे होंगे।  अब्दुस्सलाम के अनुसार यह काम उस समय तक जारी रहेगा जबतक अवैध ज़ायोनी शासन, ग़ज़्ज़ा पर अपने हमलों को नहीं रोकता है।  उधर मुहम्मद अलहूसी ने कहा है कि लाल सागर के सैन्यीकरण करने के दुष्परिणामों के ज़िम्मेदार अमरीका और ब्रिटेन हैं।     

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।