ग़ज़्ज़ा में युद्धबंदी के प्रस्ताव को अमरीका वीटो न करेः लावरोफ
रूस के विदेशमंत्री कहते हैं कि ग़ज़्ज़ा में युद्धबंदी के प्रस्ताव को अमरीका को वीटो नहीं करना चाहिए।
सरगेई लावरोफ़ ने जो बाइडेन को संबोधित करते हुए कहा है कि ग़ज़्ज़ा युद्धबंदी कराने के लिए अमरीका को आगे आना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम कराने के सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को अमरीका को वीटो नहीं करना चाहिए।
अमरीका के सीबीएस टीवी चैनेल से बात करते हुए रूस के विदेशमंत्री ने मंगलवार को कहा कि ग़ज़्ज़ा में मानवता के आधार पर संघर्षविराम कराने के लिए पेश किये गए सुरक्षा परिषद के दो प्रस्तावों को अमरीका अबतक वीटो कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह काम क्षेत्र में संकट को बढ़ा रहा है।
लावरोफ की ओर से ग़ज़्ज़ावासियों के समर्थन में वृद्धि एसी स्थति में हो रही है कि जब संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने सदस्यों के साथ मिलकर मंगलवार से मध्यपूर्व विशेषकर फ़िलिस्तीन की स्थिति की समीक्षा आरंभ की है। वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता फ्रांस के पास है।
उल्लेखनीय है कि 7 अक्तूबर 2023 से जबसे ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध हमले शुरू किये हैं, उसी समय से वैश्विक दबाव के बावजूद सुरक्षा परिषद ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम के लिए कोई भी प्रस्ताव अबतक पारित नहीं करा पाया है जिसका मुख्य कारण अमरीका की ओर से उनका वीटो किया जाना है। हालांकि सुरक्षा परिषद का दायित्व, सुरक्षा स्थापित करवाना है किंतु अपने ही सदस्यों के वीटो के दुरपयोग से वह यह काम कराने में अक्षम दिखाई दे रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए