हिज़बुल्ला ने कर दिया मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132960-हिज़बुल्ला_ने_कर_दिया_मिसाइल_हमला
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला ने ज़ायोनी छावनी पर मिसाइल से हमला किया है।
(last modified 2024-02-04T02:48:00+00:00 )
Feb ०४, २०२४ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्ला ने कर दिया मिसाइल हमला

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला ने ज़ायोनी छावनी पर मिसाइल से हमला किया है।

अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार हिज़बुल्ला ने रविवार की सुबह उत्तरी ज़ायोनी शासन में उसकी बरातीब छावनी पर मिसाइल से हमला किया है। 

इसी प्रकार से उसने ज़ायोनी शासन की एवन मनाहिम नामक ज़ायोनी कालोनी पर भी मिसाइल से हमला किया।  इससे निश्चित रूप में ज़ायोनियों को क्षति पहुंची है।  इससे पहले हिज़बुल्ला ने लेबनान की सीमा के निकट ज़ायोनी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थल तले अलकोवरा पर भी हमला किया था। 

ज़ायोनी शासन द्वारा ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाहियों के विरोध में लेबनान का हिज़बुल्ला आन्दोलन, ग़ज़्ज़ा युद्ध के आरंभ से भी इस्राईल के विरुद्ध हमले करता आ रहा है।  हिज़बुल्ला के हमलों से ज़ायोनियों को व्यापक स्तर पर क्षति पहुंची है किंतु इस अवैध शासन द्वारा समाचारों के सेंसर किये जाने के कारण इन नुक़सान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आ पता है। 

हिज़बुल्ला के हमलों के डर से हज़ारों ज़ायोनी, सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर भाग गए हैं।  हालांकि हिज़बु्ल्ला की कार्यवाही के जवाब में अवैध ज़ायोनी शासन ने भी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले किये हैं। 

सात सितंबर की घटना के बाद से जबसे इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाहियां आरंभ की हैं, क्षेत्र के प्रतिरोधक गुट ज़ायोनी समर्थकों के ठिकानों को लगातार लक्ष्य बना रहे हैं जिनमें हिज़बुल्ला के साथ ही अंसारुल्ला भी पेश-पेश है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें