हसन नसरुल्ला विश्व के सबसे मज़बूत नेताः ज़ायोनी टीकाकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133040-हसन_नसरुल्ला_विश्व_के_सबसे_मज़बूत_नेताः_ज़ायोनी_टीकाकार
ज़ायोनियों में यह बात आम है कि वर्तमान समय में हिज़बुल्ला के नेता नसरुल्ला दुनिया के सबसे प्रभावशाली और दूरदर्शी नेता हैं।
(last modified 2024-02-06T08:08:31+00:00 )
Feb ०६, २०२४ १३:३८ Asia/Kolkata
  •  हसन नसरुल्ला विश्व के सबसे मज़बूत नेताः ज़ायोनी टीकाकार

ज़ायोनियों में यह बात आम है कि वर्तमान समय में हिज़बुल्ला के नेता नसरुल्ला दुनिया के सबसे प्रभावशाली और दूरदर्शी नेता हैं।

ज़ायोनी शासन के एक राजनैतिक टीकाकार यहूदा गलकेमान ने हिज़बुल्ला के महासचिव को न केवल अरब जगत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे मज़बूत नेता बताया है।  उनका कहना है कि सैयद हसन नसरुल्ला ने बेधड़क इस्राईल को चैंलेज किया है। 

इस विशलेषक का कहना है कि हिज़बुल्ला के महासचिव अन्य दुश्मनों की तुलना में इस्राईल की अधिक पहचान रखते हैं।  उन्होंने ज़ायोनियों के सुरक्षा हल्क़ों के हवाले से बताया है कि हसन नसरुल्ला ने अभी तक केवल अपनी पांच प्रतिशत क्षमता का ही प्रयोग किया है किंतु अभी भी उनके भीतर खेल को पलटने की योग्यता पाई जाती है। 

ज़ायोनियों की रिपोर्ट के अनुसार जब से सैयद हसन नसरुल्ला ने हिज़बुल्ला की बागडोर संभाली है उस समय से उनका पूरा ध्यान, इस्राईल के साथ युद्ध पर केन्द्रित रहा है।  ज़ायोनियों के नेताओं के बीच भी यह बात प्रचलित है कि हिज़बुल्ला के महासचिव, बहुत हिम्मतवाले और निडर नेता हैं।  वे बहुत अच्छे वक्ता भी हैं जो अपने भाषणों से लोगों को प्रभावित करते हैं। 

इस्राईल के एक पूर्व ख़ूंख़ार कमांडर येसराईल ज़ीफ़ ने बताया है कि नसरुल्ला से बहुत ही एहतियात के साथ निबटने की ज़रूरत है।  एक अन्य ज़ायोनी टीकाकार देनी रुइन के अनुसार सैयद हसन नसरुल्ला, की लोकप्रियता फ़िलिस्तीनियों के बीच अपने काल में जलाम अब्दुन्नासिर से भी अधिक है।