ग़ज़्ज़ा, प्रेसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, अब तक 130 शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133418-ग़ज़्ज़ा_प्रेसकर्मी_भी_सुरक्षित_नहीं_अब_तक_130_शहीद
ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी सरकार के सूचना कार्यालय ने ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर जारी ज़ायोनी आक्रमण में चार और पत्रकारों के शहीद होने की सूचना दी है।
(last modified 2024-02-17T10:14:27+00:00 )
Feb १७, २०२४ १४:१९ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, प्रेसकर्मी भी सुरक्षित नहीं, अब तक 130 शहीद

ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी सरकार के सूचना कार्यालय ने ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर जारी ज़ायोनी आक्रमण में चार और पत्रकारों के शहीद होने की सूचना दी है।

ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी सरकार के सूचना कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि रेडियो कुरान के निदेशक, ज़ैद अबू ज़ायद, कनान स्थानीय समाचार एजेंसी के संवाददाता, यासिर ममदूह साहेल न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता मुहम्मद रसलान शिनूरा और मुहम्मद मश्तीही ज़ायोनी सेना की बमबारी में शहीद हो गए।

इस बयान के मुताबिक इन चार पत्रकारों की शहादत के बाद ग़ज़्ज़ा पर क्रूर ज़ायोनी आक्रमण और बमबारी में शहीद होने वाले पत्रकारों और पत्रकारों की संख्या 130 हो गयी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।