ग़ज़्ज़ा, पत्रकारों और मीडिया के लिए जहन्नुम बन गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133468-ग़ज़्ज़ा_पत्रकारों_और_मीडिया_के_लिए_जहन्नुम_बन_गया
ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलों में एक और पत्रकार शहीद हो गया।
(last modified 2024-02-19T08:14:30+00:00 )
Feb १९, २०२४ १३:४२ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, पत्रकारों और मीडिया के लिए जहन्नुम बन गया

ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलों में एक और पत्रकार शहीद हो गया।

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के बर्बर आक्रमण में शहीद होने वाले पत्रकारों की संख्या 131 तक पहुंच गई है।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक, क़तर के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री ने एक बयान में खेद व्यक्त किया है और कहा है कि ज़ायोनी शासन ने पत्रकारों और संवादताओं पर हमला करने के लिए सभी हदें पार कर दी हैं और ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के दौरान मारे गये पत्रकारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बताया गया है कि इस्राईल के क्रूर आक्रमण में शहीद होने वालों पत्रकारों की संख्या 131 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि दुखद बात यह है कि पत्रकारों के नरसंहार पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप है। (AK)