रेड सी में दो अमरीकी युद्धपोतों पर यमनी सेना का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133980-रेड_सी_में_दो_अमरीकी_युद्धपोतों_पर_यमनी_सेना_का_हमला
यमनी सेना का कहना है कि उसने रेड सी में दो अमरीकी युद्धपोतों को निशाना बनाया है।
(last modified 2024-03-06T02:50:05+00:00 )
Mar ०६, २०२४ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • रेड सी में दो अमरीकी युद्धपोतों पर यमनी सेना का हमला

यमनी सेना का कहना है कि उसने रेड सी में दो अमरीकी युद्धपोतों को निशाना बनाया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि ग़ज़ा में इस्राईली युद्ध अपराधों के ख़िलाफ़, इस्राईल, अमरीका और ब्रिटेन के ख़िलाफ़ समुद्र में जारी अभियान के तहत रेड सी में अमरीका के दो युद्धपोतों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है।

बयान मे कहा गया है कि रेड सी में यह ऑप्रेशन, कई मिसाइलों और ड्रोन विमानों से अंजाम दिया गया है।

ब्रिगेडियर जनरल सरी का कहना था कि यह ऑप्रेशन, यमन में अमरीका और ब्रिटेन के हमलों और ग़ज़ा में इस्राईल के युद्ध अपराधों के जवाब में किया गया है।

उन्होंने कहाः यमनी सशस्त्र बल फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में शत्रुओं के ख़िलाफ़ अपने अभियान का विस्तार करने में संकोच नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों की कार्यवाही तब तक नहीं रुकेगी, जब तक ग़ज़ा में ज़ायोनी शासन की आक्रामकता बंद नहीं हो जाती और ग़ज़ा पट्टी की घेराबंदी समाप्त नहीं हो जाती। msm