उत्तरी इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह ने की मिसाइलों की बारिश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133982-उत्तरी_इस्राईल_पर_हिज़्बुल्लाह_ने_की_मिसाइलों_की_बारिश
हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के क़ब्ज़े वाले उत्तरी इलाक़े में कट्यूशा मिसाइलों से कई लक्ष्यों को निशाना बनाया है।
(last modified 2024-03-06T03:06:02+00:00 )
Mar ०६, २०२४ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह ने की मिसाइलों की बारिश

हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के क़ब्ज़े वाले उत्तरी इलाक़े में कट्यूशा मिसाइलों से कई लक्ष्यों को निशाना बनाया है।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, उत्तरी इस्राईल में कफ़र बलूम, करियात शमूना और बेत हलील पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल हमलों के बाद, ज़ायोनियों में दहशत बैठ गई।

ज़ायोनी शासन ने स्वीकार किया है कि हिज़्बुल्लाह के हमलों से इन इलाक़ों में नुक़सान पहुंचा है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इन हमलों में कितना जानी नुक़सान हुआ है।

हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि यह हमला, लेबनान के हौला टाउन में स्थित एक घर पर इस्राईल की बमबारी के जवाब में किया गया है, जिसमें इस घर में रहने वाले तीन लोग शहीद और तीन अन्य ज़ख़्मी हो गए थे।

हौला में ही ज़ायोनी सेना के एक अन्य हमले में हिज़्बुल्लाह के एक फ़ौजी हसन अली हुसैन की शहादत हो गई।

इससे पहले सोमवार को दक्षिण लेबनान में एक क्लिनिक पर इस्राईल के हमले में लेबनान के तीन सहायताकर्मी शहीद हो गए थे। msm