ग़ज़्ज़ा, इस्राईल की बमबारी में एक फ़िलिस्तीनी फुट बॉलर शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i134248-ग़ज़्ज़ा_इस्राईल_की_बमबारी_में_एक_फ़िलिस्तीनी_फुट_बॉलर_शहीद
ग़ज़्ज़ा में इस्राईली सेना की बमबारी में एक मशहूर फ़िलिस्तीनी फुटबॉल खिलाड़ी अपने परिवार सहित शहीद हो गया।
(last modified 2024-03-13T08:30:37+00:00 )
Mar १३, २०२४ १२:४३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, इस्राईल की बमबारी में एक फ़िलिस्तीनी फुट बॉलर शहीद

ग़ज़्ज़ा में इस्राईली सेना की बमबारी में एक मशहूर फ़िलिस्तीनी फुटबॉल खिलाड़ी अपने परिवार सहित शहीद हो गया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राईली सेना की बमबारी में फ़िलिस्तीनी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मुहम्मद बराकत अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ ख़ान यूनिस स्थित अपने घर में शहीद हो गए।

39 वर्षीय मुहम्मद बराकत हाफ़िज़े क़ुरआन और शीर्ष स्कोरर थे, और वह अपने क्लब के लिए सौ से अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

आधिकारिक जानकारी और आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा पट्टी और वेस्ट बैंक में हुए क्रूर इस्राईली हमलों में अब तक 90 फुटबॉल खिलाड़ियों सहित 157 खिलाड़ी शहीद हो चुके हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।