फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के समर्थकों के इंतेज़ार में फांसी का फंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i134498-फ़िलिस्तीनियों_के_नरसंहार_के_समर्थकों_के_इंतेज़ार_में_फांसी_का_फंदा
फ़िलिस्तीनियों के जातीय सफाए में लिप्त लोगों को दंडित किये जाने की मांग उठने लगी है।
(last modified 2024-03-21T02:06:59+00:00 )
Mar २१, २०२४ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के समर्थकों की प्रतीक्षा में फांसी का फंदा
    फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के समर्थकों की प्रतीक्षा में फांसी का फंदा

फ़िलिस्तीनियों के जातीय सफाए में लिप्त लोगों को दंडित किये जाने की मांग उठने लगी है।

पार्सटुडे के अनुसार पूर्व ट्वीटर तथा वर्तमान एक्स के अकाउंट पर जनसंहार में लिप्त अवैध ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों के लिए वैश्विक न्याय की बात कही गई है।

इस अकाउंट पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, अवैध ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू, यूरोपीय आयोग की प्रमुख उरसुला वानडेरलियेन, और विकीलीक्स के संस्थापक मैंडेक्स जूलियन असांजे के चित्रों को पेश करके लिखा गया है कि एक न्यापूर्ण दुनिया में जूलियन असांजे स्वतंत्र होकर ग़ज़्ज़ा के जनसंहार की रिपोर्टिंग कर सकेंगे जबकि बाइडेन, नेतनयाहू और उरसुला जैसे क़साई, फ़ांसी के फंदे की प्रतीक्षा में होंगे।

फ़िलिस्तीनियों के क़त्ल में पश्चिम, इस्राईल के साथ

इस समय जब ज़ायोनी शासन, ग़ज़्ज़ा में निर्दोष फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार में लगा हुआ है, इस काम में पश्चिमी देश उसका खुलकर समर्थन कर रहे हैं।  मानवाधिकारों की सुरक्षा के अपने समस्त दावों के बावजूद पश्चिम, इस जनसंहार में ज़ायोनियों को हथियार उपलब्ध करवा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।