सीरिया से प्रतिबंध हटाए जाएं- रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13531-सीरिया_से_प्रतिबंध_हटाए_जाएं_रूस
रूस का कहना है कि सीरिया वर्तमान मानवीय स्थिति को देखते हुए इस देश पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१६ १३:०१ Asia/Kolkata
  • सीरिया से प्रतिबंध हटाए जाएं- रूस

रूस का कहना है कि सीरिया वर्तमान मानवीय स्थिति को देखते हुए इस देश पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने यूएनओ के मुख्यालय में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों को चाहिए कि वे अपने प्रतिनिधि को सीरिया भेजे जो वहां की स्थिति की समीक्षा करे। विताली चूरकीन ने कहा कि सीरिया पर लगे प्रतिबंधों ने इस देश पर नकारात्मक प्रभाव डाले हैं।

उन्होंने कहा कि सीरिया के बारे में शांति वार्ता के प्रति सभी पक्षों को गंभीर रहना चाहिए। रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि मास्को, किसी भी स्थिति में सीरिया के बारे में जटिल शर्तें लगाने का विरोधी है। उन्होंने कहा कि सीरिया सरकार के विरोधियों का यह बयान ग़लत और अनैतिक है कि जबतक उनकी सारी शर्तें नहीं मानी जातीं, वार्ता आरंभ नहीं होगी।