इस्राईल के दो महत्वपूर्ण केन्द्रों पर यमन का ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i136800-इस्राईल_के_दो_महत्वपूर्ण_केन्द्रों_पर_यमन_का_ड्रोन_हमला
पार्सटुडे- यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनियों द्वारा अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दो महत्वपूर्ण केन्द्रों पर ड्रोन से हमले की सूचना दी।
(last modified 2025-01-03T06:16:32+00:00 )
Dec २७, २०२४ १०:३६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के दो महत्वपूर्ण केन्द्रों पर यमन का ड्रोन हमला

पार्सटुडे- यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनियों द्वारा अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दो महत्वपूर्ण केन्द्रों पर ड्रोन से हमले की सूचना दी।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने बुधवार की रात को एक बयान में एलान किया कि इस देश की ड्रोन इकाई ने ग़ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीन के मज़लूम लोगों के ख़िलाफ़ इस्राईल के अपराधों के जवाब में और “फ़त्हुल मौऊद व जेहादे मुक़द्दस” कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में ड्रोन से दो सैनिक कार्यवाहियां अंजाम दी।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार यहिया सरी के एलान के अनुसार पहली कार्यवाही अतिग्रहित याफ़ा (तेलअवीव) क्षेत्र में एक संवेदनशील केन्द्र में अंजाम दी गयी जबकि दूसरी अतिग्रहित क्षेत्र अस्क़लान में अंजाम दी गयी।

 

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यमनी ग़ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सरकार के नस्ली सफ़ाये के अपराध के जारी रहने की वजह से इस्राईली दुश्मन विरोधी अपनी सैनिक कार्यवाहियां जारी रखेंगे और ये कार्यवाहियां केवल उस समय रुकेंगी जब ग़ज़ा पट्टी में इस्राईली अपराध बंद होंगे और ग़ज़ा का परिवेष्टन समाप्त होगा।

 

यमनी सेना ने हालिया महीनों में ग़ज़ा पट्टी के मज़लूम लोगों के समर्थन में ज़ायोनी सरकार का समुद्री परिवेष्टन करने के साथ इस सरकार के सैनिक ठिकानों को लक्ष्य बनाया है।

 

इसी बीच ज़ायोनी समाचार पत्र एदीऊत अहारोनोत ने बुधवार को लिखा था कि यमन के ख़िलाफ़ ज़ायोनी सरकार की कोई भी धमकी इस बात का कारण नहीं बनेगी कि यमनी अपने दृष्टिकोणों से पीछे हट जायें। साथ ही हिब्रूभाषा के इस समाचार पत्र ने बल देकर लिखा था कि यमन की मिज़ाइलों की वजह से इस्राईलियों की आंखों से नींद उड़ गयी है और दिनचर्या की उनकी ज़िन्दगी ख़राब व बाधित हो गयी है। MM