इस्राईल ने लेबनान के ख़िलाफ़ उठाया भड़काउ क़दम
लेबनान के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के जारी दुस्साहस के क्रम में इस शासन की युद्धक नौकाएं दक्षिणी लेबनान के जलक्षेत्र में दाख़िल हुयीं।
जॉर्डन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, लेबनानी सेना के मुख्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मंगलवार को इस्राइली युद्धक नौकाएं, लेबनान की समुद्री सीमा का उल्लंघन करके इस देश के "रास नाक़ूरा" क्षेत्र के तटवर्ती जलक्षेत्र में दाख़िल हुयीं।
लेबनानी सेना ने बल दिया कि वह दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति बल के समन्वय से इस्राइल के तटवर्ती गार्ड द्वारा लेबनान की जलसीमा के उल्लंघन की घटना की जांच कर रही है।
लेबनानी सेना के मुख्यालय ने देश की अलबारूक पहाड़ियों पर ज़ायोनी शासन के ऐसे जासूसी उपकरणों का पता लगाया जिनके ज़रिए यह शासन लेबनानी नागरिकों की बातचीत सुनता था।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 का उल्लंघन करते हुए आए दिन लेबनान की सीमा के निकट सैन्य गतिविधियां करता रहता है। (MAQ/N)