पकड़ा गया सीरियाई आतंकियों का एक सरग़ना लेबनान में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14287-पकड़ा_गया_सीरियाई_आतंकियों_का_एक_सरग़ना_लेबनान_में
"अहरारुश्शाम" नामक सीरियाई तकफ़ीरी आतंकी गुट का सरग़ना लेबनान के बअलबक शहर में गिरफ़्तार कर लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१६ १३:५० Asia/Kolkata
  • पकड़ा गया सीरियाई आतंकियों का एक सरग़ना लेबनान में

"अहरारुश्शाम" नामक सीरियाई तकफ़ीरी आतंकी गुट का सरग़ना लेबनान के बअलबक शहर में गिरफ़्तार कर लिया गया।

सीरियाई सुरक्षा बलों ने सीरियाई आतंकवादी मुहम्मद तलअत हुसैन मअरूफ़ की पहचान होने के बाद उसे बअलबक शहर के एक मुहल्ले से गिरफ़्तार कर लिया। लेबनानी सुरक्षा बलों ने इसी तरह अरसाल क़स्बे से एक सीरियाई व दो लेबनानी आतंकियों को भी गिरफ़्तार कर लिया। यह क़स्बा सीरिया से मिलने वाली लेबनान की पूर्वोत्तरी सीमा पर स्थित है।

सीरिया में दाइश सहित आतंकी गुट वर्ष 2011 से अमरीका और सऊदी अरब व क़तर सहित कुछ अरब देशों के समर्थन से इस देश की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं और उन्होंने बड़ी संख्या में निर्दोष आम नागरिकों की हत्या की है। (HN)