ज़ायोनी ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143352-ज़ायोनी_ठिकानों_पर_हिज़्बुल्लाह_के_हमले
पार्सटुडे- लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने हइफ़ा में ज़ायोनी ठिकानों और ज़ायोनी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थानों पर हमला किया।
(last modified 2026-03-09T17:53:17+00:00 )
Mar ०७, २०२६ ००:४३ Asia/Kolkata
  • लेबनान का हिज़्बुल्लाह आंदोलन
    लेबनान का हिज़्बुल्लाह आंदोलन

पार्सटुडे- लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने हइफ़ा में ज़ायोनी ठिकानों और ज़ायोनी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थानों पर हमला किया।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि उसने मरकबा शहर में ताज़ा स्थापित ज़ायोनी सैनिकों की छावनी पर तीसरी बार हमला किया है।

 

हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में एलान किया है कि ज़ायोनी सैनिक अलअसाफ़ीर घाटी से दक्षिण में स्थित अलख़य्याम शहर की ओर आगे बढ़ रहे थे कि हिज़्बुल्लाह के जवानों ने उन्हें लक्ष्य बनाया और ज़ायोनी सैनिकों को सीधे नुकसान पहुंचा कर उन्हें पीछे हटने पर बाध्य कर दिया।

 

लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने इसी प्रकार ज़ायोनी क़स्बों में रहने वालों को चेतावनी दी है कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों से 5 किलोमीटर दूर हो जायें।

 

हिज़्बुल्लाह ने इसी प्रकार ज़ायोनी कस्बों में रहने वालों से कहा है कि सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्रों को आप लोग खाली कर दें और इस्राईली सेना ने लेबनान की संप्रभुता का जो उल्लंघन किया है, आम नागरिकों की जो हत्या की है और आम नागरिकों की आधार भूत सेवाओं को जो ध्वस्त किया है वह निरुत्तर नहीं रहेगी।

 

इसी प्रकार हिज़्बुल्ला ने सूचना दी है कि उसने मिसाइलों और तोपखानों से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के सीमावर्ती क्षेत्रों को लक्ष्य बनाया है। MM