ईरान के ख़िलाफ़ जंग के विरोध में इस्राईल में प्रदर्शन
पार्सटुडे- ज़ायोनी संचार माध्यमों ने ईरान के ख़िलाफ़ जंग के विरोध में तेलअवीव में प्रदर्शन की सूचना दी है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनियों ने शनिवार की शाम को ईरान के ख़िलाफ़ जंग के विरोध में तेलअवीव में प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन एसी स्थिति में आयोजित हुए हैं जब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई को अमेरिका और ज़ायोनी शासन ने संयुक्त हमले में 28 फरवरी को शहीद कर दिया था। इसी प्रकार अमेरिका और इस्राईल ने उस समय ईरान के ख़िलाफ़ हमला आरंभ किया जब ईरान और अमेरिका के मध्य कुछ क्षेत्रीय देशों की मध्यस्थता से परोक्ष वार्ता हो रही थी।
राजनीतिक टीकाकारों का मानना है कि इस कार्यवाही ने दर्शा दिया कि अमेरिका वार्ता के सिद्धातों के प्रति कटिबद्ध नहीं है और वह विश्वास बहाल करने और शांतिपूर्ण ढंग से मतभेदों के समाधान में विश्वास नहीं रखता है और यथावत सैनिक विकल्प को राजनीतिक दबाव डालने के हथकंडे के रूप में प्रयोग करता है। MM