पूर्व इस्राईली सैन्य कमांडरः ईरान को हराना संभव नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143408-पूर्व_इस्राईली_सैन्य_कमांडरः_ईरान_को_हराना_संभव_नहीं
पार्सटुडे- ज़ायोनी शासन के एक पूर्व सैन्य कमांडर ने इस्राईल की सैनिक रणनीति बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस्राईल की वायुसेना पर ज़रूरत से अधिक भरोसे से, बहुपक्षीय जंग के मोर्चे के मुक़ाबले में इस्राईल को कड़ा आघात पहुंचेगा।
(last modified 2026-03-12T14:05:58+00:00 )
Mar १२, २०२६ १९:३१ Asia/Kolkata
  • पूर्व इस्राईली सैन्य कमांडर इस्हाक़ ब्रिक
    पूर्व इस्राईली सैन्य कमांडर इस्हाक़ ब्रिक

पार्सटुडे- ज़ायोनी शासन के एक पूर्व सैन्य कमांडर ने इस्राईल की सैनिक रणनीति बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस्राईल की वायुसेना पर ज़रूरत से अधिक भरोसे से, बहुपक्षीय जंग के मोर्चे के मुक़ाबले में इस्राईल को कड़ा आघात पहुंचेगा।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के पूर्व सैन्य कमांडर इस्हाक़ ब्रिक ने एक लेख में तर्क दिया कि ईरान के साथ जारी लड़ाई व्यवहारिक रूप से युद्धक विमानों की लड़ाई में परिवर्तित हो रही है और यह वह हवाई लड़ाई है जो ईरान के पराजित होने का कारण नहीं बनेगी।

इस इस्राईली सैन्य कमांडर ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से इस्राईल ईरान से दूर है और उसकी कार्यवाहियों के सीमित होने के कारण वह ईरानी भूमि में अपनी थल सेना को नहीं भेज सकता और न ही ईरान की इस्लामी व्यवस्था ख़त्म होगी। ब्रिक ने बल देकर कहा कि हमारे विचार में इस्राईल आज केवल अपनी वायुसेना पर भरोसा किया है और उसने अपनी थल सेना की ताक़त की अनदेखी कर दी है।

इस्हाक़ ब्रिक ने इस स्थिति को ख़तरनाक बताया और कहा कि ज़रूरत से ज़्यादा तकनीक पर भरोसा रणक्षेत्र की वास्तविक ताक़त का स्थान नहीं ले सकता। MM