इस्राईली युद्ध मंत्रालय के मुख्यालय पर हिज़्बुल्लाह का मिसाइली हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143518-इस्राईली_युद्ध_मंत्रालय_के_मुख्यालय_पर_हिज़्बुल्लाह_का_मिसाइली_हमला
पार्सटुडे- लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी सरकार के युद्धमंत्रालय के मुख्यालय पर मिसाइल से हमला किया है।
(last modified 2026-03-28T10:57:31+00:00 )
Mar २६, २०२६ १६:२५ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह का मिसाइल हमला
    हिज़्बुल्लाह का मिसाइल हमला

पार्सटुडे- लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी सरकार के युद्धमंत्रालय के मुख्यालय पर मिसाइल से हमला किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के संघर्षकर्ताओं ने आज गुरूवार की सुबह तेलअवीव में ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्रालय के मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला किया।

 

तेलअवीव के उत्तर में स्थित ज़ायोनी सेना के डेटा विभाग से संबंधित डालफिन छावनी पर हिज़्बुल्लाह ने हमला किया।

 

हिज़्बुल्लाह ने एलान किया है कि यह हमले व कार्यवाहियां ज़ायोनी सैनिकों द्वारा आम नागरिकों पर हमला करने, उन्हें बेघर करने और इसी प्रकार मूलभूत सेवाओं पर हमला करने के जवाब में की गयीं। MM