हिज़्बुल्लाह के मिसाइल हमलों के बाद इस्राईली मंत्रिमंडल में सख्त मतभेद
हिज़्बुल्लाह के मिसाइली हमलों के तेज़ हो जाने के बाद इस्राईली मंत्रिमंडल की बैठक वित्तमंत्री और चीफ़ आफ़ आर्मी के बीच शाब्दिक युद्ध में परिवर्तित हो गयी।
ज्ञात रहे कि हिब्रू मीडिया ने जंग आरंभ होने के बाद से हिज़्बुल्लाह के हमलों को सबसे भीषण बताया है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार हालिया दिनों में हिज़्बुल्लाह के मिसाइली हमलों में सख्त वृद्धि हो जाने की वजह से ज़ायोनी सरकार के महत्वपूर्ण और निर्णायक विभागों में भारी मतभेद पैदा हो गये हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के टीवी चैनल 12 ने गुरूवार को स्वीकार किया कि लेबनान से हिज़्बुल्लाह के मिसाइली हमले जंग के आरंभ से अब तक के सबसे भीषण हमले हैं।
इस दौरान इस्राईली मंत्रिमंडल की बैठक वित्तमंत्री और चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ के बीच शाब्दिक जंग की नज़्र हो गयी।
इस्राईली वित्तमंत्री ने ज़ायोनी सरकार के सैन्य अधिकारियों पर हमला करते हुए कहा कि आप उत्तर में पीछे हट रहे हैं, हिज़्बुल्लाह हम पर हमले कर रहा है, अब समय आ गया है कि पूर्ण जंग से भयभीत न हों और लेबनान के अंदर एक रक्षा बेल्ट बनायें।
इसके जवाब में चीफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा कि सेना पूर्ण युद्ध के आदेश पर अमल करने के लिए तैयार है।
इस्राईल की आतंकवादी सरकार के सदस्यों व मंत्रियों में यह तनातनी व तकरार एसे समय में हुआ है जब कुछ घंटे पहले इसी बैठक में चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने सचेत किया था कि अगर सैनिक संकट का समाधान न किया गया तो सेना आंतरिक तौर पर ख़त्म हो जायेगी। MM