ईरान और हिज़्बुल्लाह के समर्थन में यमनी सेना का दूसरा हमला
Mar २९, २०२६ १४:३६ Asia/Kolkata
-
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी
पार्सटुडे- यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने एलान किया है कि इस देश की सशस्त्र सेना के जवानों ने पवित्र जेहाद के परिप्रेक्ष्य में दूसरी कार्यवाही अंजाम दी जिसमें कई क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करके अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दक्षिण में कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर हमला किया गया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन हमलों के साथ ईरान और लेबनान में दुश्मनों के खिलाफ़ कार्यवाहियां की गयीं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया गया।
यमनी सेना के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि यह हमले व कार्यवाहियां अगले दिनों में दुश्मनों के हमलों के बंद होने तक जारी रहेंगी। MM
टैग्स