हिज़बुल्लाह: हम अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे
पार्सटुडे – हिज़बुल्लाह की राजनीतिक परिषद के उपाध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि प्रतिरोध के हथियारों का मामला आंतरिक है जिसे इज़राइली शासन के साथ वार्ता में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के हिज़बुल्लाह की राजनीतिक परिषद के उपाध्यक्ष महमूद अल-कमाती ने अल-जज़ीरा चैनल से बातचीत में कहा: हम प्रतिरोध जारी रखेंगे और लेबनान पर लगातार हो रहे आक्रमण को स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने आगे कहा: हम पूरे देश में लेबनानी सेना की तैनाती का समर्थन करते हैं और प्रतिरोध इस्राइली क़ब्जाधारियों का मुकाबला करने के लिए दक्षिण में लौट आया है।
अल-कमाती ने कहा: हम अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे और हम लेबनान सरकार के साथ एक ऐसी रक्षात्मक रणनीति पर सहमति बनाने के लिए तैयार हैं जो देश को कब्जाधारियों से बचाए।
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि इज़राइली शासन को लेबनानी धरती से पूरी तरह बाहर निकलना होगा, स्पष्ट किया: प्रतिरोध दुश्मन द्वारा संघर्षविराम के किसी भी उल्लंघन का जवाब देगा। mm