मोसाद प्रमुख ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i145664-मोसाद_प्रमुख_ने_दो_वरिष्ठ_अधिकारियों_को_उनके_पदों_से_हटाया
ज़ायोनी शासन की गुप्तर एजेन्सी मोसाद के प्रमुख ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ईरान से संबंधित मामलों में हाल की विफलताओं के मद्देनज़र की गई है ।
(last modified 2026-08-07T09:20:09+00:00 )
Aug ०७, २०२६ १४:४८ Asia/Kolkata
  • मोसाद प्रमुख ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटाया

ज़ायोनी शासन की गुप्तर एजेन्सी मोसाद के प्रमुख ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ईरान से संबंधित मामलों में हाल की विफलताओं के मद्देनज़र की गई है ।

स्थानीय मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मोसाद प्रमुख का मानना है कि जिन अधिकारियों ने किसी योजना को डिज़ाइन किया है, उन्हें उसकी विफलता के परिणामों की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए । इस कार्रवाई के पीछे मुख्य कारण ईरान में शासन परिवर्तन से संबंधित एक विफल परियोजना को बताया जा रहा है ।

फिलहाल हटाए गए अधिकारियों की पहचान या इस फैसले के लागू होने की समय-सीमा के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। mm