यमन का रियाज़ के किंग ख़ालिद हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i147616-यमन_का_रियाज़_के_किंग_ख़ालिद_हवाई_अड्डे_पर_मिसाइल_हमला
पार्सटुडे – यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने रियाज़ में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की सूचना दी।
(last modified 2026-10-08T06:19:25+00:00 )
Oct ०८, २०२६ ११:४७ Asia/Kolkata
  • ब्रिगेडियर यह्या सरी, यमन के सशस्त्र बलों के आधिकारिक प्रवक्ता
    ब्रिगेडियर यह्या सरी, यमन के सशस्त्र बलों के आधिकारिक प्रवक्ता

पार्सटुडे – यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने रियाज़ में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की सूचना दी।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सशस्त्र बलों के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर "यह्या सरी" ने कहा कि इस देश के सशस्त्र बलों ने सफलतापूर्वक रियाज़ में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया।

 

सरी ने एक बार फिर सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कंपनियों को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में उड़ान जारी रखने के बारे में चेतावनी दी, सिवाय मक्का और मदीना के पवित्र शहरों के हवाई क्षेत्र के, जो सैन्य अभियानों का मैदान बन चुका है।

 

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि यमन के सशस्त्र बलों ने रास अल-अरा क्षेत्र में क़वा सैन्य शिविर में सऊदी दुश्मन बलों के जमावड़े और लामबंदी केंद्रों को भी कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इन लक्ष्यों को सीधे निशाना बनाया गया और इसके परिणामस्वरूप कई लोगों की जान गई तथा कई हथियार गोदाम नष्ट हो गए।

 

ब्रिगेडियर सरी ने कहा कि यह हमला बाबु-अल-मंदब के दक्षिण में तथा अल-सक़या और रास अल-अरा क्षेत्र में सऊदी दुश्मन की सभाओं और सहायक बलों को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने के साथ-साथ किया गया। mm