इराक़ में दाइश की आख़री सांसें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15883-इराक़_में_दाइश_की_आख़री_सांसें
इराक़ के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश इराक़ में अपनी आख़री सांसें ले रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१६ १३:१५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश की आख़री सांसें

इराक़ के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश इराक़ में अपनी आख़री सांसें ले रहा है।

सलीम अलजबूरी ने दाइश से लड़ाई में आम नागरिकों के समर्थन की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेघर होने वाले परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए तुरंत समाधान खोजा जाना चाहिए और क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त कराने के अभियानों में मानवीय स्थिति को दृष्टिगत रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से नैनवा प्रांत की आज़ादी के अभियान में बड़ी संख्या में आम नागरिक बेघर होंगे इसीलिए विभिन्न मंत्रालयों, विशेषकर पलायन व शरणार्थी मंत्रालय को इस बात को दृष्टिगत रखना चाहिए।

इराक़ के संसद सभापति सलीम अलजबूरी ने इसी तरह कहा कि मूसिल को स्वतंत्र कराने के अभियान में स्वयंसेवी बल निश्चित रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरी तिकरीत के शरक़ात, दक्षिण पश्चिम करकूक के हुवैजा और क़य्यारा क्षेत्रों की स्वतंत्रता के बाद मूसिल की स्वतंत्रता का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में सेना, आतंकवाद निरोधक बल, पुलिस और स्वयंसेवी बलों सहित सभी सुरक्षाबल भाग लेंगे। (HN)