लेबनान में विस्फोट 6 हताहत 13 घायल
लेबनान के पूर्वी क्षेत्र बोक़ा में होने वाले विस्फोट में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं।
अलमनार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह पूर्वी लेबनान में 4 भीषण विस्फोट हुए जिनमें 6 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। इस बारे में अभी विस्तार से कुछ पता नहीं चला है।
इसी बीच लेबनान के प्रधानमंत्री तमाम सलाम ने कहा है कि आतंकवादी कार्यवाहियों का उद्देश्य लेबनान के भीतर जनता में मतभेद फैलाना है। उन्होंने कहा कि हमारे शत्रु लेबनान को अस्थिर करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
ज्ञात रहे कि पिछले दो वर्षों के दौरान सीरिया की सीमा से लेबनान में वे आतंकवादी घुसपैठ करने के प्रयास करते रहे हैं जिन्हें पश्चिम और कुछ अरब देशों का खुला समर्थन प्राप्त है। यही कारण है कि सीरिया से मिलने वाली लेबनान की सीमा पर कई बार विस्फोट हुए हैं।