नाइन इलेवन की घटना से जुड़ी फ़ाइल-17 प्रकाशित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16561-नाइन_इलेवन_की_घटना_से_जुड़ी_फ़ाइल_17_प्रकाशित
अमरीकी सरकार ने फ़ाइल-17 दस्तावेज़ को प्रकाशित कर दिया है, जिसमें नाइन इलेवन की घटना में लिप्त 30 से अधिक लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ ११:३५ Asia/Kolkata
  • नाइन इलेवन की घटना से जुड़ी फ़ाइल-17 प्रकाशित

अमरीकी सरकार ने फ़ाइल-17 दस्तावेज़ को प्रकाशित कर दिया है, जिसमें नाइन इलेवन की घटना में लिप्त 30 से अधिक लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है।

अमरीकी सरकार ने शनिवार को फ़ाइल-17 को प्रकाशित किया, जिसके अनुसार, नाइन इलेवन की घटना से सऊदी अरब के तार जुड़ते हैं।

1996 से 2003 तक लॉस एंजिल्स में स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले फ़हद समीरी पर लॉस एंजिल्स पहुंचने पर हमलावरों की मदद करने का आरोप है।

केलिफ़ोर्निया में सऊदी सरकार के विरोधियों की निगरानी के लिए तैनात उमर अल-बयूमी ने भी एक रेस्टोरैंट में नाइन इलेविन के हमलावरों से मुलाक़ात की थी।

वाशिंग्टन में सऊदी शैक्षिक समिति के पूर्व कर्मचारी ओसामा बासनान ने सऊदी अरब की ख़ुफ़िया एजेंसी के पूर्व प्रमुख एवं अमरीका में सऊदी अरब के तत्कालीन राजदूत बंदर बिन सुल्तान की पत्नी हैफ़ा अल-फ़ैसल से काफ़ी बड़ी मात्रा में धन प्राप्त किया था और उनके निवास के निकट ही विमानों के अपहरणकर्ता ठहरे थे।

महज़र अब्दुल्लाह ने दो अपहरणकर्ताओं के अनुवादक की भूमिका निभाई थी और पायलट ट्रेनिंग स्कूल में प्रवेश के लिए उनकी सहायता की थी।

इस दस्तावेज़ के अनुसार, अब्दुल्लाह ने 2003 में केलिफ़ोर्निया की जेल में अपने क़ैदी साथियों से कहा था कि न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सैंटर की इमारतों पर हमले की उसे जानकारी थी। msm