बग़दाद में फिर आतंकी हमला कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16759-बग़दाद_में_फिर_आतंकी_हमला_कई_हताहत_और_घायल
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने उत्तरी बग़दाद में आतंकी हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१६ १०:२५ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में फिर आतंकी हमला कई हताहत और घायल

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने उत्तरी बग़दाद में आतंकी हमले की सूचना दी है।

इराक़ी समाचार एजेन्सी "वा" की रिपोर्ट के अनुसार, गृहमंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन ने कहा कि एक आतंकी ने उत्तरी बग़दाद के सबअ अलबूर क्षेत्र में सैन्य चेकपोस्ट के निकट स्वयं को धमाके से उड़ा लिया। इस विस्फोट में कम से कम दो लोग मारे गये जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

सोमवार को भी दक्षिणी बग़दाद के अल्लतीफ़िया क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में दो लोग हताहत और 9 अन्य घायल हो गये थे।

इसी प्रकार पश्चिमी बग़दाद के अलअज़ीज़िया क्षेत्र में होने वाले धमाके में एक आम नागरिक हताहत और सात अन्य घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि रविवार को बग़दाद के करादा क्षेत्र के व्यापारिक केन्द्र पर होने वाले हमले में कम से कम 213 लोग हताहत और 200 से अधिक घायल हुए थे।

सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों पराजित होने के बाद आतंकी गुट दाइश आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। (AK)