आत्मघाती कार्यवाही का विरोध कर रही पत्नी के कर दिये टुकड़े
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17188-आत्मघाती_कार्यवाही_का_विरोध_कर_रही_पत्नी_के_कर_दिये_टुकड़े
दाइश के एक आतंकवादी ने अपनी ही पत्नी की हत्या मात्र इसलिए कर दी क्योंकि वह आत्मघाती कार्यवाही का विरोध कर रही थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १६:२१ Asia/Kolkata
  • आत्मघाती कार्यवाही का विरोध कर रही पत्नी के कर दिये टुकड़े

दाइश के एक आतंकवादी ने अपनी ही पत्नी की हत्या मात्र इसलिए कर दी क्योंकि वह आत्मघाती कार्यवाही का विरोध कर रही थी।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश के एक लेबनानी आतंकवादी ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या करके उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिये।

बस्साम रअद नामक यह दाइशी आतंकवादी, लेबनान का रहने वाला है। बस्साम रअद ने अपनी पत्नी ज़ैनब तालिब से कहा था कि वह सीरिया में जाकर आत्मघाती कार्यवाही करे। ज़ैनब तालिब ने अपने पति बस्साम रअद की बात मानने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर नाराज़ होकर बस्साम रअद ने अपनी पत्नी की हत्या करके पहले उसका सिर शरीर से अलग किया फिर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिये। बस्साम रअद के बच्चों ने जब अपनी मां की हत्या होते देखी तो वे उसे बचाने दौड़े किंतु बस्साम ने अपने तीनों बच्चों को हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया।

बस्साम रअद का विवाह ज़ैनब तालिब से आस्ट्रेलिया में हुआ था और उनके तीन बच्चे थे।