यमन समस्या का सर्वसम्मति से समाधान आवश्यकः अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह जनांदोलन ने इस देश की समस्या के सर्वसम्मति के बिना हल का विरोध किया है।
अलक़ुद्स अलअरबी के अनुसार, अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने गुरुवार को एलान किया कि जनता कोई भी एेसा हल स्वीकार नहीं करेगी जिसमें अतिक्रमण के रूकने, नाकाबंदी के ख़त्म होने और आर्थिक सीमित्ताओं के हटने का प्रावधान न हो।
इसी बीच अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि सनआ के शिष्टमंडल ने कुवैत वार्ता में शामिल होने का फ़ैसला किया है।
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़ बुधवार को यमन की राजधानी सनआ पहुंचे।
ज्ञात रहे 21 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र संघ की निगरानी में यमन के जनान्दोलन के प्रतिनिधि और इस देश के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के बीच कुवैत में बातचीत शुरु हुई जो रियाज़ की ओर से रुकावटें डाले जाने के कारण अभीतक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। (MAQ/N)