कर्बला में कार बम बरामद , हमले की कोशिश नाकाम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17683-कर्बला_में_कार_बम_बरामद_हमले_की_कोशिश_नाकाम
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में सुरक्षा बलों ने 5 कार बमों का हमले से पहले पता लगाने में कामयाबी हासिल की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१६ ००:१० Asia/Kolkata
  • कर्बला में कार बम बरामद , हमले की कोशिश नाकाम

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में सुरक्षा बलों ने 5 कार बमों का हमले से पहले पता लगाने में कामयाबी हासिल की है।

कर्बला के पुलिस प्रमुख अहमद अली ज़वैनी ने कर्बला में 5 कार बम पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अत्याधिक कड़ी करने की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कर्बला में 5 कार बम बरामद होने के बाद कर्बला और अन्नखीब व अर्रेहािलया के मध्य मरुस्थलीय क्षेत्र में बक्तर बंद गाड़ियों और खुफिया अधिकारियों को गश्त पर लगा दिया गया है।

याद रहे दाइश के आतंकवादी कर्बला नगर में आतंकवादी हमलों का हमेशा प्रयास करते हैं।

इराक़ के कर्बला नगर में पैगम्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की क़ब्र है और पूरी दुनिया के श्रद्धालु, कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत के लिए जाते हैं।

वह्हाबी विचारधारा रखने वाले दाइश के आतंकवादी शिया मुसलमानों को काफिर और उनकी हत्या को अपना धार्मिक कर्तव्य समझते हैं। (Q.A.)