दाइश के मुख्य संचालक, सद्दाम के सैन्य अधिकारीः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18400-दाइश_के_मुख्य_संचालक_सद्दाम_के_सैन्य_अधिकारीः_रूस
रूसी विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के मुख्य संचालनकर्ता, सद्दाम के वे सैन्य अधिकारी हैं जिन्हें सेना से निकाल दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१६ १२:१६ Asia/Kolkata
  • दाइश के मुख्य संचालक, सद्दाम के सैन्य अधिकारीः रूस

रूसी विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के मुख्य संचालनकर्ता, सद्दाम के वे सैन्य अधिकारी हैं जिन्हें सेना से निकाल दिया गया।

सरगेई लावरोफ ने कहा कि सद्दाम के जिन सेनाअधिकारियों को सेना से निकाल दिया गया था उन्होंने ही आतंकवादी गुट दाइश का गठन किया और अब वे ही इसे चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सन 2003 में अमरीका ने इराक़ पर आक्रमण करने के बाद सद्दाम की सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को सेना से निकाल दिया गया।  बाद में इन्हीं सैन्य अधिकारियों ने आतंकी गुट की स्थापना की और बहुत से आतंकवादी गुट आकर इससे मिल गए।  उन्होंने कहा कि दाइश के ही आतंकवादियों ने इराक़ में सांप्रदायिक हिंसा शुरू की और जातिवाद की हवा दी।

रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि मध्यूपर्व के बारे में पश्चिम की नीतियां ही वर्तमाना रक्त रंजित घटनाओं का कारण बनी हैं।