दाइश से हिज़बुल्लाह का टकराव सहीः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18403-दाइश_से_हिज़बुल्लाह_का_टकराव_सहीः_ब्रिटेन
ब्रिटेन का कहना है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन के युद्ध को ग़लत नहीं कहा जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१६ १३:०३ Asia/Kolkata
  • दाइश से हिज़बुल्लाह का टकराव सहीः ब्रिटेन

ब्रिटेन का कहना है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन के युद्ध को ग़लत नहीं कहा जा सकता।

बेरूत में ब्रिटेन के राजदूत ने कहा है कि दाइश से मुक़ाबले के लिए सीरिया में हिज़बुल्लाह की उपस्थिति, किसी भी स्थिति में निंदनीय नहीं है।  होगो शोर्टर ने कहा कि लेबनान के लिए दाइश के ख़तरे के दृष्टिगत हिज़बुल्लाह की सीरिया में उपस्थिति स्वभाविक बात है।

उन्होंने कहा कि खेद की बात है कि दाइश, न केवल मध्यपूर्व में बल्कि पूरे विश्व में फैलता जा रहा है।  उन्होंने कहा कि दाइश की हरकतों को देखते हुए हिज़बुल्लाह की गतिविधियां उचित हैं।