पादरी की गला काटकर हत्या करना अति निंदनीय कामः हिज़बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह ने फ़्रांस में एक गिरजाघर में बंधक बनाने और उसके पादरी की गर्दन काटने की घटना की निंदा की
हिज़्बुल्लाह ने फ़्रांस में एक गिरजाघर में बंधक बनाने और उसके पादरी की गर्दन काटने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। हिज़बुल्लाह ने इस घटना के पीड़ितों के परिजनों एवं फ़्रांस सहित दुनिया के ईसाई समुदाय के प्रति हमदर्दी जताई है।
इस बयान में आया है कि “यह अपराध आतंकियों के अपराधों की ज़न्जीर की एक कड़ी है कि जिसमें मानव जीवन व उसकी प्रतिष्ठा को निशाना बनाया गया है।”
इसी बीच हिज़बुल्लाह ने आतंकवाद के बारे में विश्व समुदाय से अपील की है। लेबनान के जन-प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने आतंकवादी गुटों को कुछ सरकारों की ओर से मदद रोकने की मांग की है।
इर्ना के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को एक बयान में बल दिया है कि“ हम सभी देशों व सरकारों से चाहते हैं कि वे अपनी ग़लत नीतियां छोड़ दें और हर प्रकार के आतंकवाद के ख़िलाफ़ गंभीर नीति अपनाएं तथा आतंकियों के क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समर्थकों के संबंध में ढिलाई न दिखाएं।”
ज्ञात रहे कि दाइश के दो आतंकियों ने मंगलवार को फ़्रांस के नॉरमैन्डी राज्य में एक गिरजाघर पर हमला कर पादरी की गर्दन काट दी।
इस हमले में कि जिसकी ज़िम्मेदारी दाइश ने ली, 3 लोगों को बंधक बनाया गया।(MAQ/N)