विरोध के कारण यूरोपीय देशों से नेतनयाहू नाराज़
ज़ायोनी शासन के अवैध वजूद का विरोध करने वाले गुटों का यूरोप द्वारा समर्थन किए जाने पर, ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू, बुरी तरह से तिलमिलाए हुए हैं।
समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, नेतनयाहू ने इस संबंध में यूरोपीय देशों, ख़ास तौर पर फ़्रांस की आलोचना की है।
नेतनयाहू ने कहा कि तेलअविव द्वारा जांच के नतीजे से पता चला है कि “फ़्रांस सहित कुछ यूरोपीय देश एेसे संगठनों का समर्थन करते हैं जो इस्राईल के ख़िलाफ़ पाबंदी लगवाने की कोशिश में हैं। वे इस्राईल के अस्तित्व को मान्यता नहीं देते।”
ज्ञात रहे यूरोप में इस्राईल के ख़िलाफ़ पाबंदी लगाने की लहर तेज़ होती जा रही है। अभी हाल में 300 यूरोपीय गुटों ने इस्राईल विरोधी आंदोलन बीडीएस का समर्थन करने का एलान किया है। यह आंदोलन इस्राईल के बहिष्कार, उसके ख़िलाफ़ पाबंदी लगाने और विनिवेश की मांग करता है। (MAQ/N)