फ़्रांस ने भी की सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19456-फ़्रांस_ने_भी_की_सीरिया_संकट_के_राजनीतिक_समाधान_की_मांग
फ़्रांस के विदेशमंत्री ने जान मार्क आयरल्ट ने सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१६ १४:५९ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने भी की सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान की मांग

फ़्रांस के विदेशमंत्री ने जान मार्क आयरल्ट ने सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान पर बल दिया है।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा है कि मेरा मानना है कि सीरिया संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है, इसलिए कि आज सैन्य समाधान का मतलब है आम नागरिकों की मौत में निरंतर वृद्धि का होना।

फ़्रांस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, आयरल्ट ने अपने अमरीकी व रूसी समकक्षों को पत्र लिखे हैं।

इन पत्रों में फ़्रांसीसी विदेश मंत्री ने सीरिया में तत्काल रूप से युद्ध विराम को प्रभावी बनाने और देश भर में सहायता साम्रगी को भिजवाने पर बल दिया है और सीरिया वार्ता के पुनः शुरू करने की मांग की है। msm