सीरियाः हलब पर आतंकियों का बड़ा हमला नाकाम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19870-सीरियाः_हलब_पर_आतंकियों_का_बड़ा_हमला_नाकाम
पश्चिमोत्तरी सीरिया के एलेप्पो नगर में कई दिशाओं से आतंकवादियों के बड़े हमले को नाकाम बना दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१६ २१:११ Asia/Kolkata
  • सीरियाः हलब पर आतंकियों का बड़ा हमला नाकाम

पश्चिमोत्तरी सीरिया के एलेप्पो नगर में कई दिशाओं से आतंकवादियों के बड़े हमले को नाकाम बना दिया गया है।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने बताया है कि सीरियाई सेना ने कई आतंकवादी गुटों ने हलब पर कई दिशाओं से एक साथ हमला किया था जिसे सीरियाई सेना ने नाकाम बना दिया और इस के दौरान दसियों आंकवादियों को भी मार गिराया। 

इसी मध्य अलआलम टीवी चैनल ने बताया है कि पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर के अलक़ूसूर नामक क्षेत्र पर आतंकियों द्वारा गोलाबारी में 12 आम नागरिक घायल हो गये हैं जिनमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार पिछले रविवार से लेकर अब तक दक्षिणी हलब में सैंकड़ों आतंकी मारे जा चुके हैं। 

हलब या एलेप्पो सीरिया का दूसरा सब से बड़ा शहर है जहां सन 2012 से भीषण झड़पें जारी हैं। 

सीरियाई सेना ने पश्चिम हलब पर कब़्ज़े के बाद  गत 17 जूलाई से पूर्वी हलब का घेराव कर लिया है जिससे आतंकी इस नगर में फंसे हुए हैं। (Q.A.)