सीरिया में दाइश का एक और अपराध, हलब में रासायनिक हमला
Aug १७, २०१६ १५:२६ Asia/Kolkata
उत्तरी इराक़ के हलब प्रांत के कई इलाक़ों पर आतंकी गुट दाइश के रासायनिक हमले में कई लोग हताहत व घायल हुए हैं।
रूसी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को हलब के कुछ क्षेत्रों से दाइश के आतंकियों के पीछे हटने के बाद इस गुट ने कुछ क्षेत्रों में सीरियाई सेना की बढ़त को रोकने के लिए मस्टर्ड गैस का प्रयोग किया जिसमें 20 से अधिक लोग हताहत और घायल हो गए। आतंकी गुट दाइश ने भी उत्तरी हलब के मारेअ शहर के कई क्षेत्रों पर विषैली गैस युक्त गोलों से हमला किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार एक सीरियाई-अमरीकी चिकित्सा संगठन ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश ने सीरिया में हुई झड़पों के दौरान सरीन, क्लोरीन और मस्टर्ड गैसों से 160 से अधिक रासायनिक हमले किए हैं। इन हमलों में लगभग डेढ़ हज़ार लोग मारे गए हैं। (HN)
टैग्स