सऊदी अरब, यमन युद्ध हार चुका हैः मुजतहिद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20968-सऊदी_अरब_यमन_युद्ध_हार_चुका_हैः_मुजतहिद
सऊदी अरब के एक राजनैतिक कार्यकर्ता मुजतहिद का कहना है कि रेयाज़, यमन युद्ध हार चुका है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ १२:५७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, यमन युद्ध हार चुका हैः मुजतहिद

सऊदी अरब के एक राजनैतिक कार्यकर्ता मुजतहिद का कहना है कि रेयाज़, यमन युद्ध हार चुका है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मुजतहिद ने कहा है कि सैनिक, कूटनीति और सूचना संबन्धी सभी क्षेत्रों में सऊदी अरब, यमन युद्ध हार चुका है।  उन्होंने कहा कि इस युद्ध में अंसारुल्लाह आन्दोलन उभर कर सामने आया है।  सऊदी अरब के इस राजनैतिक कार्यकर्ता ने बताया कि यमन वासियों का कड़ा प्रतिरोध ही सऊदी अरब की हार का कारण है।  उन्होंने कहा कि यमन के मुक़ाबले में कई आयाम से शक्तिशाली होने के बावजूद सऊदी अरब उसके सामने कमज़ोर दिखाई दे रहा है।

मुजतहिद ने हालिया दिनों में सऊदी परिवार के सदस्यों की  मोरक्को की यात्रा के दौरान करोड़ो डॉलर की फ़ुज़ूलख़र्ची का उल्लेख करते हुए कहा कि आले सऊद ने यमन युद्ध आरंभ करके सऊदी अरब को आर्थिक संकट में डाल दिया जबकि स्वंय वे लोग विदेश में जाकर करोड़ो डॉलर ख़र्च कर रहे हैं और यहां पर आम लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को यमन के विरुद्ध युद्ध आरंभ किया था जो अब भी जारी है।  इस युद्ध में हज़ारों की संख्या में निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं।