काॅलोनी निर्माण पर आपत्ति पर नेतनयाहू का विचित्र जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i23077-काॅलोनी_निर्माण_पर_आपत्ति_पर_नेतनयाहू_का_विचित्र_जवाब
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने यहूदी काॅलोनी निर्माण पर विश्व समुदाय की आपत्ति का विचित्र जवाब दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१६ ०५:४८ Asia/Kolkata
  • काॅलोनी निर्माण पर आपत्ति पर नेतनयाहू का विचित्र जवाब

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने यहूदी काॅलोनी निर्माण पर विश्व समुदाय की आपत्ति का विचित्र जवाब दिया है।

नेतनयाहू ने फ़िलिस्तीनी संकट के समाधान के विश्व समुदाय के प्रयासों का एक बार फिर मज़ाक़ उड़ाते हुए दावा किया है कि काॅलोनियों के निर्माण की किसी भी प्रकार की आलोचना का अर्थ यहूदियों का नस्ली सफ़ाया है। उन्होंने कहा कि काॅलोनी निर्माण, शांति वार्ता के मार्ग में बाधा नहीं है। नेतनयाहू ने इसी तरह दावा किया कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन के पास फ़िलिस्तीनी देश के गठन के लिए सिर्फ़ एक ही पूर्व शर्त है और वह यह है कि यहूदियों का अस्तित्व ही न रहे।

 

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास के सलाहकार अहमद मजदलानी ने नेतनयाहू के दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन के अन्य अतिग्रहित क्षेत्रों में नई नई यहूदी काॅलोनियां बना कर नेतनयाहू ख़ुद ही जातीय सफ़ाए की नीति को लागू करने में लगे हुए हैं। (HN)