क़तर के पूर्व शासक का निधन
क़तर के भूतपूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हमद आले सानी" का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अश्शर्क़ वेबसाइट के अनुसार क़तर के शासक के कार्यालय ने रविवार की रात पूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हम्द आले सानी" की मृत्यु की पुष्टि की है।
क़तर के पूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हम्द आले सानी" के निधन पर इस देश के वर्तमान शासक ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
क़तर के पूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हम्द आले सानी" सन 1972 में अपने चाचा के लड़के विरुद्ध वद्रोह करके सत्ता में आए थे और सन 1995 तक क़तर के शासक के रूप में बने रहे किंतु सन 1995 में उनके बेटे शेख हमद बिन ख़लीफ़ा ने अपने पिता के विरुद्ध उस समय विद्रोह करके सत्ता अपने हाथ में लेली जब वे विदेशी यात्रा पर गए हुए थे।
क़तर के भूतपूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हम्द आले सानी" ने सन 2014 तक स्वीज़रलैण्ड और संयुक्त अरब इमारात में निर्वासन का जीवन व्यतीत किया।
वर्तमान समय में "तमीम बिन हमद बिन ख़लीफ़ा आले सानी" क़तर के शासक हैं जो भूतपूर्व शासक "शेख ख़लीफ़ा बिन हम्द आले सानी" के पोते हैं।