नेतनयाहू के मंत्रीमंडल पर महाअभियोग चलाया जाएः ज़ायोनी सांसद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27598-नेतनयाहू_के_मंत्रीमंडल_पर_महाअभियोग_चलाया_जाएः_ज़ायोनी_सांसद
ज़ायोनी संसद नेसेस्ट के सदस्य ने बिनयामिन नेतनयाहू के मंत्रीमंडल के ख़िलाफ़ अभियोग चलाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१६ १४:५९ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू के मंत्रीमंडल पर महाअभियोग चलाया जाएः ज़ायोनी सांसद

ज़ायोनी संसद नेसेस्ट के सदस्य ने बिनयामिन नेतनयाहू के मंत्रीमंडल के ख़िलाफ़ अभियोग चलाने की मांग की है।

फ़िलिस्तीन अलयौम के अनुसार, ज़ायोनी शासन की संसद के सदस्य एरल मार्गलीट ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू के मंत्रीमंडल के ख़िलाफ़ अभियोग के प्रस्ताव का मसौदा पेश करते हुए कहा कि नेतनयाहू सरकार की नीति के कारण अतिग्रहित भूमि में अशांति और राजनैतिक हत्या की प्रक्रिया बढ़ गयी है।

 

एरेल मार्गलीट ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में रहने वाले अरबों के ख़िलाफ़ माहौल बनाने, उनकी आज़ादी ख़त्म करने और उनके प्रजातांत्रिक अधिकारों को छीनने के लिए नेतनयाहू की जातिवादी कार्यवाही पर आपत्ति जताते हुए संसद की बैठक का बहिष्कार किया। (MAQ/N)